॥ तूने मुझे बुलाया शेरावालिए ॥
तूने मुझे बुलाया शेरावालिए
मैं आया मैं आया शेरावालिए,
सारा जग है एक बंजारा, सबकी मंजिल तेरा द्वारा
ऊंचे पर्वत लंबा रास्ता
पर मैं ना रह पाया शेरावालिए
मैं आया मैं आया शेरावालिए, तूने मुझे...
सूने मन में जल गई बाती, तेरे पथ में मिल गए साथी
मुंह खोलो क्या तुझसे मांगू
बिन मांगे सब पाया शेरावालिए
मैं आया मैं आया शेरावाली, तूने मुझे बुलाया..
कौन है राजा कौन भिखारी, एक बराबर तेरे सारे पुजारी
तूने सबको दर्शन देकर
अपने गले लगाया शेरावालिए
मैं आया मैं आया शेरावालिए, तूने मुझे बुलाया...
तू भी तो एक मां है माता, मां ही मां को पहचाने
बेटे का दुख क्या होता है
और कोई क्या जाने शेरावालिए
मैं आया मैं आया शेरावालिए, तूने मुझे बुलाया..
Source: WhatsApp group photo, Sarika ki geet dairysadhna.ai/tune-mujhe-bulaya-sherawaliye