॥ तूने मुझे बुलाया शेरावालिए ॥

तूने मुझे बुलाया शेरावालिए

मैं आया मैं आया शेरावालिए,

1- सारा जग है एक बंजारा, सबकी मंजिल तेरा द्वारा

ऊंचे पर्वत लंबा रास्ता

पर मैं ना रह पाया शेरावालिए

मैं आया मैं आया शेरावालिए, तूने मुझे...

2- सूने मन में जल गई बाती, तेरे पथ में मिल गए साथी

मुंह खोलो क्या तुझसे मांगू

बिन मांगे सब पाया शेरावालिए

मैं आया मैं आया शेरावali, तूने मुझे बुलाया..

3- कौन है राजा कौन भिखारी, एक बराबर तेरे सारे पुजारी

तूने सबको दर्शन देकर

अपने गले लगाया शेरावालिए

मैं आया मैं आया शेरावालिए, तूने मुझे बुलाया...

4- तू भी तो एक मां है माता, मां ही मां को पहचाने

बेटे का दुख क्या होता है

और कोई क्या जाने शेरावालिए

मैं आया मैं आया शेरावालिए, तूने मुझे बुलाया..