॥ तेरा रामजी करेंगे बेड़ा पार ॥
राम नाम सोहि जानिये,
जो रमता सकल जहान,
घट घट में जो रम रहा,
उसको राम पहचान ॥
तेरा रामजी करेंगे बेड़ा पार,
उदासी मन काहे को करे ।
काहे को करे रे, काहे को करे ॥
नैया तेरी राम हवाले,
लहर लहर हरि आप सँभाले ।
हरि आप ही उठावे तेरा भार,
उदास मन काहे को करे ॥
तेरा रामजी करेंगे बेड़ा पार,
उदासी मन काहे को करे ॥
काबू में मँझधार उसी के,
हाथों में पतवार उसी के ।
तेरी हार भी नहीं है तेरी हार,
उदासी मन काहे को करे ॥
तेरा रामजी करेंगे बेड़ा पार,
उदासी मन काहे को करे ॥
सहज किनारा मिल जायेगा,
परम सहारा मिल जायेगा ।
डोरी सौंप के तो देख एक बार,
उदास मन काहे को करे ॥
तेरा रामजी करेंगे बेड़ा पार,
उदासी मन काहे को करे ॥
तू निर्दोष तुझे क्या डर है,
पग पग पर साथी ईश्वर है ।
जरा भावना से कीजिये पुकार,
उदास मन काहे को करे ॥
तेरा रामजी करेंगे बेड़ा पार,
उदासी मन काहे को करे ।
काहे को करे रे, काहे को करे ॥