॥ श्री राधे गोविंदा, मन भज ले हरि का प्यारा नाम है ॥
श्री राधे गोविंदा, मन भज ले हरि का प्यारा नाम है,
गोपाला हरि का प्यारा नाम है, नंदलाला हरि का प्यारा नाम है ॥
मोर मुकुट सिर गल बनमाला, केसर तिलक लगाए,
वृन्दावन की कुंज गलिन में, सबको नाच नचाए,
श्री राधे गोविंदा, मन भज ले हरि का प्यारा नाम है ॥
गिरिधर नागर कहती मीरा, सूर को श्यामल भाया,
तुकाराम और नामदेव ने, विठ्ठल विठ्ठल गाया,
श्री राधे गोविंदा, मन भज ले हरि का प्यारा नाम है ॥
नरसी ने खड़ताल बजा के, साँवरिया को रिझाया,
शबरी ने अपने हाथों से, प्रभु को बेर खिलाया,
श्री राधे गोविंदा, मन भज ले हरि का प्यारा नाम है ॥
राधा शक्ति बिना ना कोई, श्यामल दर्शन पाए,
आराधन कर राधे राधे, कान्हा भागे आए,
श्री राधे गोविंदा, मन भज ले हरि का प्यारा नाम है ॥
सुमिरन का रस जिसको आया, वो ही जाने मन में,
निराकार साकार हो उतरे, भक्तों के आँगन में,
श्री राधे गोविंदा, मन भज ले हरि का प्यारा नाम है ॥
श्याम सलोना कुंजबिहारी, नटवर लीलाधारी,
अंतर्वासी हरि अविनाशी, लागे शरण तिहारी,