॥ मेरी मैया को नजर ना लग जाए ॥
सज धज कर बैठी मां, और मंद मंद मुस्काए,
आओ नजर उतारे मैया की,
कहीं मां को नजर ना लग जाए,
कोई काजल टीकी ले आओ,
मैया को टीका लगा जाओ,
मेरी भोली भाली मैया को,
भक्तों की नजर ना लग जाए, सज धज कर ....
जब मैया चलती पग रख कर,
पांव के घुंघरू बोल रहे,
इस प्यारी प्यारी पायल को,
कंजकों की नजर ना लग जाए, सज धज कर ....
मेरी मां का मुखड़ा भोला है,
चुनरी में चंदा लिपटा है,
इस सुंदर प्यारे मुखड़े को,
चंदा की नजर ना लग जाए, सज धज कर ....
Source: WhatsApp group photo, Maa Ka Pyaar (YouTube)sadhna.ai/meri-maiya-ko-nazar-na-lag-jaaye