Sadhna
कोई जाए जो वृंदावन
भजन · कृष्ण · shorter, as sung

॥ कोई जाए जो वृंदावन ॥

कोई जाए जो वृंदावन

मेरा पैग़ाम ले जाना

मैं ख़ुद तो जा नहीं पाऊँ

मेरा प्रणाम ले जाना

ये कहना मुरली वाले से

मुझे तुम कब बुलाओगे

पड़े जो जाल माया के

उन्हें तुम कब छुड़ाओगे

मुझे इस घोर दलदल से

मेरे भगवान, ले जाना

कोई जाए जो वृंदावन

मेरा पैग़ाम ले जाना

जो रातें जाग कर देखे

मेरे सब ख़्वाब ले जाना

मेरे आँसू, तड़प मेरी

मेरे सब भाव ले जाना

ना ले जाओ अगर मुझको

मेरा सामान ले जाना

कोई जाए जो वृंदावन

मेरा पैग़ाम ले जाना

मेरा पैग़ाम ले जाना

मेरा पैग़ाम ले जाना