॥ कभी दुर्गा बनके कभी काली बनके ॥
कभी दुर्गा बनके, कभी काली बनके,
चली आना मैया जी चली आना
ब्रम्हचारिणी रूप में आना,
भक्ति हाथ ले के, शक्ति साथ ले के,
चली आना, मैया जी चली...
तुम दुर्गा रूप में आना, सिंह साथ ले के,
चक्र हाथ ले के, चली आना, मैया ...
तुम काली रूप में आना, खप्पर हाथ ले के,
योगिनी साथ ले के, चली आना, मैया ...
तुम शीतला रूप में आना, झाड़ू हाथ ले के,
गधा साथ ले के, चली आना, मैया जी...
तुम गौरा के रूप में आना, माला हाथ ले के,
गणपति साथ ले के, चली आना, मैया जी ...
कभी दुर्गा बनके, कभी काली बनके,
चली आना मैया जी चली आना
Source: WhatsApp group photosadhna.ai/kabhi-durga-banke-kabhi-kaali-banke