॥ दूसरों का दुखड़ा दूर करने वाले तेरे दुख दूर करेंगे राम ॥
दूसरों का दुखड़ा दूर करने वाले
तेरे दुख दूर करेंगे राम
दूसरों का दुखड़ा दूर करने वाले
तेरे दुख दूर करेंगे राम
किए जा तू जग में, भलाई का काम
तेरे दुख दूर करेंगे राम
सत का हैं पथ ये, धर्म का मार्ग
संभल संभल चलना प्राणी
पग पग पर हैं, यहाँ रे कसौटी
कदम कदम पर कुर्बानी
मगर तू डांवाडोल ना होना
तेरी सब पीर हरेंगे राम
दूसरों का दुखड़ा दूर करने वाले
तेरे दुख दूर करेंगे राम
किए जा तू जग में, भलाई का काम
तेरे दुख दूर करेंगे राम
क्या तूने पाया, क्या तूने खोया
क्या तेरा लाभ हैं, क्या हानी
इसका हिसाब करेगा वो इश्वर
तू क्यों फ़िक्र करें रे प्राणी
तू बस अपना काम किए जा
तेरा भंडार भरेंगे राम
दूसरों का दुखड़ा दूर करने वाले
तेरे दुख दूर करेंगे राम
किए जा तू जग में, भलाई का काम
तेरे दुख दूर करेंगे राम
पोंछ ले तू अपने आँसू तमाम
तेरे दुख दूर करेंगे राम
तेरे दुख दूर करेंगे राम
किए जा तू जग में, भलाई का काम
तेरे दुख दूर करेंगे राम
पोंछ ले तू अपने आँसू तमाम
तेरे दुख दूर करेंगे राम