Sadhna
भक्तो को दर्शन दे गई
भजन · दुर्गा

॥ भक्तो को दर्शन दे गई ॥

भगतो को दर्शन दे गई रे, एक छोटी सी कन्या।

छोटी सी कन्या, इक छोटी सी कन्या।

भगतो को दर्शन ....

भगतो ने पूछा मईया नाम तेरा क्या है -२

वैष्णो नाम बता गई रे, इक छोटी सी कन्या।

भगतो को दर्शन ....

भगतो ने पूछा मईया धाम तेरा कहाँ है -२

पर्वत त्रिकूट बता गई रे, इक छोटी सी कन्या।

भगतो को दर्शन ....

भगतो ने पूछा मईया सवारी तेरी क्या है -२

पीला शेर बता गई रे, इक छोटी सी कन्या।

भगतो को दर्शन ....

भगतो ने पूछा मईया प्रसाद तेरा क्या है -२

हलवा-पूरी चना बता गई रे, इक छोटी सी कन्या।

भगतो को दर्शन ....

भगतो ने पूछा मईया श्रृंगार तेरा क्या है -२

चोला लाल बता गई रे, इक छोटी सी कन्या।

भगतो को दर्शन ....

भगतो ने पूछा मईया शस्त्र तेरा क्या है -२

त्रिशूल चक्र बता गई रे, इक छोटी सी कन्या।

भगतो को दर्शन ....

भगतो ने पूछा सबसे प्यारा तेरा क्या है -२

भक्तो का प्यार बता गई रे, इक छोटी सी कन्या।

भगतो को दर्शन ....