॥ अच्युतम केशवम ॥
अच्युतम केशवम कृष्ण दामोदरम,
राम नारायणम जानकी वल्लभम॥
कौन कहता है भगवान आते नहीं,
तुम मीरा के जैसे बुलाते नहीं॥
कौन कहता है भगवान खाते नहीं,
बेर शबरी के जैसे खिलाते नहीं॥
कौन कहता है भगवान सोते नहीं,
माँ यशोदा के जैसे सुलाते नहीं॥
कौन कहता है भगवान नाचते नहीं,
गोपियों की तरह तुम नचाते नहीं॥
अच्युतम केशवम कृष्ण दामोदरम,
राम नारायणम जानकी वल्लभम॥
Source: Common sung version · पारंपरिकsadhna.ai/achyutam-keshavam