Sadhna
आऊंगी आऊंगी मैं अगले वर्ष तेरे आऊंगी
भजन · दुर्गा

॥ आऊंगी आऊंगी मैं अगले वर्ष तेरे आऊंगी ॥

आउंगी आउंगी मैं अगले वर्ष तेरे आउंगी,

लाऊंगी लाऊंगी तेरी लाल चुनरिया लाऊंगी

तेरी महिमा सुनते है तेरी महिमा गाते है

आंख में आंसू आते है मोती में ढल जाते है,

आउंगी आउंगी मैं अगले वर्ष तेरे आउंगी,

पर्वत पे है डेरा उचा मंदिर तेरा,

तेरी शरण में आके जागा जीवन मेरा

जय कामाख्या वाली की जय मेहरा वाली की

जय माता रानी की

माता ओ माता पहाडो वाली माता,

जितनी शक्ति शाली उतनी ही तू भोली,

बिन मांगे ही तूने भरदी मेरी झोली

जय नीलांचल वाली की जय ज्योता वाली की जय

माता रानी की

माता ओ माता पहाडो वाली माता,