Sadhna
आओ आओ रे गजानन मेरे अंगना
भजन · गणेश

॥ आओ आओ रे गजानन मेरे अंगना ॥

आओ आओ रे गजानन मेरे अंगना

आप भी आओ संग ऋद्धि सिद्धि लाओ

लाओ शुभ और लाभ हमारे अंगना

आप भी आओ संग शंकर जी को लाओ

लाओ गौरा मैया को संग मेरे अंगना

आप भी आओ संग राम जी को लाओ

लाओ सीता मैया को संग मेरे अंगना

आप भी आओ संग विष्णु जी को लाओ

लाओ लक्ष्मी मैया को संग मेरे अंगना

आप भी आओ संग ब्रह्मा जी को लाओ

लाओ सरस्वती मैया को संग मेरे अंगना

आप भी आओ संग कान्हा जी को लाओ

लाओ राधा मैया को संग मेरे अंगना