Sadhna
बिगड़ी मेरी बना दे ऐ शेरों वाली मैया
भजन · दुर्गा

॥ बिगड़ी मेरी बना दे ऐ शेरों वाली मैया ॥

दोहा: सदा पापी से पापी को तुम भव सिंदु तारी हो |

कश्ती मझधार में नैया को भी पल में उभारी हो ||

ना जाने कोन ऐसी भूल मेरे से हो गयी मैया |

तुमने अपने इस बालक को मैया मन से विसारी हो ||

बिगड़ी मेरी बनादे ए शेरों वाली मैया |

अपना मुझे बनाले ए मेहरों वाली मैया ||

दर्शन को मेरी अखियाँ कब से तरस रहीं हैं |

सावन के जैसे झर झर अखियाँ बरस रहीं हैं |

दर पे मुझे बुला ले, ए शेरों वाली मैया ||

आते हैं तेरे दर पे, दुनिया के नर और नारी |

सुनती हो सब की विनती, मेरी मैया शेरों वाली |

मुझ को दर्श दिखा दे, ए मेहरों वाली मैया ||

Source
Bhajan Ganga, https://bhajanganga.com/mobile_bhajan/lyrics/id/131/title/bigdi-meri-banade-e-sheron-wali-maiya-durga-bhajan
QR code for https://sadhna.ai/bigdi-meri-banade-e-sheron-wali-maiya
sadhna.ai/bigdi-meri-banade-e-sheron-wali-maiya
More forदुर्गा